शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं सेवाओं के लिए राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार (Governor’s Teacher Honor Award) वर्ष 2024-25 हेतु छत्तीसगढ़ से 64 शिक्षकों का चयन किया गया है। राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार अंतर्गत चयनित शिक्षकों को आगामी 5 सितंबर शिक्षक दिवस (Teachers Day 2025) के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार चयनित शिक्षकों में प्राचार्य, प्राचार्य (एलबी), प्रधानपाठक, व्याख्याता, व्याख्याता (एलबी), सहायक शिक्षक (एलबी) सहित विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं। पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षकों में रायपुर जिले से प्रधानपाठक गोपालराम यादव एवं सहायक शिक्षक एलबी कामिनी साहू, धमतरी से प्रधानपाठक किरण साहू एवं सहायक शिक्षक एलबी प्रीति शांडिल्य के नाम शामिल हैं।
इसी प्रकार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से प्रधानपाठक प्रियंका गोस्वामी एवं व्याख्याता एलबी समयलाल काठे, राजनांदगांव से प्राचार्य डॉ. शोभा श्रीवास्तव एवं प्रधानपाठक मुन्हेलाल लिल्हारे, दंतेवाड़ा से प्रधान अध्यापक सुमन जॉर्ज एवं सहायक शिक्षक एलबी सुनीता अजीत, कबीरधाम से व्याख्याता रमेश कुमार चंद्रवंशी एवं कामिनी जोशी, सरगुजा से शिक्षक बंदना महथा एवं व्याख्याता अनिता मंदिलवार शामिल हैं। नारायणपुर जिले से शिक्षक एलबी उमेश कुमार सलाम एवं प्रधान अध्यापक सविता यादव, जशपुर से प्रधानपाठक सरिता नायक एवं प्रधानपाठक प्रवीण कुमार पाठक, कोरिया से व्याख्याता/ (प्रभारी प्राचार्य) अमितलाल गुप्ता एवं जेल शिक्षक श्रीमती विवेक सिद्धकी का नाम शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।
इसी प्रकार मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से व्याख्याता एलबी राजेश कुमार द्विवेदी एवं प्रधानपाठक मीना जायसवाल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से प्रधान अध्यापक किशोर कुमार शर्मा एवं सहायक शिक्षक एलबी राजेश कुमार प्रजापति, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रधानपाठक संध्या साहू एवं व्याख्याता एलबी संजय देवांगन का शामिल हैं। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से शिक्षक एलबी चन्द्रमुखी मेहता, दुर्ग से शिक्षक एलबी नरोत्तम कुमार साहू एवं खेमलता गोस्वामी, कोरबा से शिक्षक एलबी मधुलिका एवं प्रधानपाठक प्रिया दुबे, सूरजपुर से प्रधानपाठक रंजय कुमार सिंह एवं व्याख्याता एलबी प्रदीप कुमार जायसवाल, बलौदाबाजार-भाटापारा से शिक्षक एलबी मोहनलाल वर्मा एवं व्याख्याता एलबी जगदीश साहू, मुंगेली से व्याख्याता एलबी दुर्गा तिवारी एवं सहायक शिक्षक एलबी सुधारानी शर्मा, कोंडागांव से प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार डड़सेना एवं शिक्षक एलबी शिवचरण साहू, रायगढ़ से सहायक शिक्षक एलबी टिकेश्वर प्रसाद पटेल एवं प्रधानपाठक नंदकिशोर सतपथी शामिल हैं।
सुकमा जिले से सहायक शिक्षक अंजु बारसे एवं शिक्षक एलबी गंगाधर राना, गरियाबंद से सहायक शिक्षक एलबी खोमनलाल सिन्हा एवं शिक्षक एलबी दीप्ति मिश्रा, सक्ती से शिक्षक एलबी संजीव कुमार चंद्रवंशी एवं सहायक शिक्षक एलबी नीरा साहू, बालोद से व्याख्याता एलबी नरोत्तम कुमार यदु एवं सहायक शिक्षक एलबी एनुकासार्वा शामिल हैं। जांजगीर-चांपा जिले से व्याख्याता अमृतलाल साहू एवं व्याख्याता एलबी प्रतीक्षा सिंह, बेमेतरा से शिक्षक एलबी सुनीता राजपूत एवं शिक्षक एलबी केवरा सेन, महासमुंद से व्याख्याता एलबी जगदीश सिन्हा एवं व्याख्याता एलबी डॉ. ज्योति किरण चंद्राकर, बिलासपुर से व्याख्याता एलबी शांति सोनी एवं प्रधानपाठक शिवकुमार छत्रवाणी शामिल हैं। बस्तर से व्याख्याता सईदा खान एवं व्याख्याता /प्रधान अध्यापक देवश्री गोयल, कांकेर से व्याख्याता कुसुम जैन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से प्राचार्य आरती तिवारी एवं प्रधानपाठक एलबी साबरा निशा, बीजापुर से प्रधानपाठक जगदीश तोरेंम एवं व्याख्याता एलबी अरुण कुमार सिंह का चयन राज्यपाल शिक्षक सम्मान (Governor Teacher Honor Award) के लिए किया गया है।
