Holi 2025: विधानसभा में उड़े रंग-गुलाल, साथ दिखे CM साय व पूर्व CM बघेल, देखें Video

0
7

Holi 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व पूर्व CM भूपेश बघेल एक साथ होली खेलते नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया है।

बता दें कि आज विधानसभा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। यह एक ऐसा मौका था जब एक-दूसरे पर सियासी तीर चलाने की बजाए पक्ष-विपक्ष के तमाम सदस्य खुशी-खुशी एक साथ होली के रंग में रंगे नजर आ रहे थे। खुशी के इस मौके पर केवल विधायक ही नहीं विधानसभा को कवर करने वाले पत्रकारों के साथ भी होली खेला गया।