CG Ganesh Pandal: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गणेश उत्सव का रंग आज कुछ और ही है। गुढ़ियारी पड़ाव पर बना भव्य पंडाल इस बार श्रद्धालुओं के लिए अद्भुत और दिव्य अनुभव लेकर आया है।2025 का गणेश उत्सव इस बार समर्पित है भगवान शिव की महिमा को। यहाँ तैयार किया गया है एक विशाल 12 हज़ार वर्ग फीट का पंडाल, जो “शिव महिमा” थीम पर आधारित है।इस पंडाल की भव्यता को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं, क्योंकि यहाँ भगवान शिव की विविध लीलाओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया है।अर्धनारीश्वर का रूप… सावन पूजा की झलक… गंगा अवतरण की अद्भुत अनुभूति… सागर मंथन का दृश्य… और भोलेनाथ की बारात की मनमोहक झांकी… हर झांकी भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप को जीवंत कर रही है।इस थीम पंडाल में लगाई गई चलित झांकियां श्रद्धालुओं को ऐसा एहसास कराती हैं मानो वे स्वयं उन दिव्य घटनाओं के साक्षी बन रहे हों। यह पंडाल न सिर्फ श्रद्धा और आस्था का केंद्र है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा की भव्य मिसाल भी है।गुढ़ियारी पड़ाव का यह पंडाल अब रायपुरवासियों ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गया है।